home page

कटिहार मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशनों का निरीक्षण कर दिया यात्री सुविधाओं पर जोर

 | 
कटिहार मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशनों का निरीक्षण कर दिया यात्री सुविधाओं पर जोर


कटिहार, 18 मार्च (हि.स.)। कटिहार मंडल के डीआरएम, किरेंद्र नरह ने दलन, रानीपतरा, पूर्णिया, जलालगढ़, अररिया कोर्ट, अररिया और रहमतपुर स्टेशनों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुड्स शेड, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री सेवाएं, स्वच्छता और परिचालन की जांच की।

निरीक्षण में पाया गया कि स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता है। डीआरएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यात्री सुविधाओं को बढ़ाने और माल ढुलाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर काम करें। इस अवसर पर सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह, सीनियर डीईएन-II अनिल कुशवाहा, सीनियर डीएसओ अमित कुमार सिंह, सीनियर डीओएम अजितेश दास समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

डीआरएम ने कहा कि यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित रेल सेवाएं प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यात्री सुविधाओं के उन्नयन, सुरक्षा मानकों के अनुपालन और कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर निगरानी बनाए रखें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह