home page

डॉ. घनश्याम राय दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी

 | 
डॉ. घनश्याम राय दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी


दरभंगा, 24 सितंबर (हि.स.)। बिहार विधान परिषद के दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी के रूप में डॉ. घनश्याम राय के नाम की घोषणा के बाद जदयू कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद डॉ. राय ने दरभंगा ग्रामीण विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल के साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान डॉ. घनश्याम राय ने प्रत्याशी बनाए जाने पर नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे शिक्षक समुदाय की समस्याओं, अधिकारों एवं अपेक्षाओं को मजबूती से उठाने तथा उनके हितों के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

विधायक ईश्वर मंडल ने डॉ. राय को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समुदाय से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने में पार्टी के कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उम्मीदवारी की घोषणा के बाद जदयू-एनडीए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra