डॉ. धनोज कुमार इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के पुनः प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत
सहरसा, 25 जुलाई (हि.स.)। इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सदर सहरसा विधायक इंजीनियर आईपी गुप्ता द्वारा डॉ. धनोज कुमार को पुनः बिहार प्रदेश इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया गया है।
इस अवसर पर डॉ. धनोज कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आईपी गुप्ता एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर पुनः व्यक्त किया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।
उन्होंने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा, सिद्धांतों एवं जनहित के मुद्दों को जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठन को बिहार के प्रत्येक जिले, प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से इंडियन इंक्लूसिव पार्टी को और अधिक सशक्त एवं जन-जन की पार्टी बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेगा।
डॉ. धनोज कुमार ने पार्टी के सभी सम्मानित नेताओं, पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का भी आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती के लिए सभी से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। वही पार्टी कार्यकर्ताओ नें लगातार दूसरी बार डा धनोज कुमार को प्रदेश प्रवक्ता बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त कर हर्ष जताया।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

