home page

डबल मर्डर केस में एक आरोपित गिरफ्तार

 | 
डबल मर्डर केस में एक आरोपित गिरफ्तार


पूर्वी चंपारण,31 मार्च (हि.स.)। जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में दर्ज चर्चित हत्या कांड में पुलिस को अहम सफलता मिली है। मामले में हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पन्नापुर तदवा निवासी प्रभु सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जाता है कि बीते दिनों थाना क्षेत्र के दक्षिणी सुगांव के बौधा गांव के सरेह में एक पेड़ पर युवक और युवती का शव लटकता हुआ बरामद किया गया था। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी, जिसके बाद स्थानीय थाना में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है तथा अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार