home page

चिकित्सक और सीए को किया गया सम्मानित, नए सत्र का हुआ आगाज

 | 
चिकित्सक और सीए को किया गया सम्मानित, नए सत्र का हुआ आगाज


भागलपुर, 01 जुलाई (हि.स.)। लायंस क्लब ऑफ भागलपुर सिल्क सिटी द्वारा बुधवार को 'लायंस मोती-मोती चाइल्ड रिहैबिलिटेशन सेंटर' के प्रांगण में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस विशेष अवसर पर चिकित्सा और राष्ट्र निर्माण (वित्त) के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शहर के कई प्रतिष्ठित डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि लायंस क्लब ऑफ भागलपुर सिल्क सिटी द्वारा पूरे वर्ष भर फ्री होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा, फ्री डायबिटीज कैंप, मोर्चरी बॉक्स सेवा, ऑक्सीजन गैस सेवा तथा रियायती दर पर फिजियोथैरेपी सेंटर का संचालन किया जा रहा है।

उपस्थित डॉक्टरों में डॉ. शिशिर पंजीकार, डॉ.रेहान, डॉ.अलका, डॉ.ऐशवर्या, डॉ.गौतम अग्रवाल, डॉ.शुभम सार्थक, डॉ.रमन तथा चार्टर्ड एकाउंटेंट्स में सी.ए.सुनील दारूका तथा सी.ए.प्रेमदीप रूंगटा को सम्मानित किया गया। लायंस क्लब के अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार, 1 जुलाई से संगठन का नया सेवा वर्ष प्रारंभ होता है।

इस खास मौके पर क्लब के नए सत्र की शुरुआत बेहद उत्साह के साथ की गई। लायंस क्लब ऑफ भागलपुर सिल्क सिटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन पंकज जालान और उनकी नई कार्यकारिणी टीम का कार्यकाल आज से आधिकारिक रूप से प्रारंभ हो गया। अपने वक्तव्य में नए प्रेसिडेंट लायन पंकज जालान ने पूरे वर्ष भर सभी को साथ लेकर चलने, सेवा कार्यों को गति प्रदान करने तथा क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। समारोह में क्लब के कई वरिष्ठ, अनुभवी और सम्मानित पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। समारोह का समापन राष्ट्रगान और समाज सेवा के नए संकल्पों के साथ हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर