home page

बक्सर डीएम ने की जन सुनवाई, 42 आवेदनों के त्वरित निस्तारण का दिया निर्देश

 | 
बक्सर डीएम ने की जन सुनवाई, 42 आवेदनों के त्वरित निस्तारण का दिया निर्देश


बक्सर, 17 जुलाई (हि.स.)। जिला पदाधिकारी साहिला ने शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में सात निश्चय-03 के अंतर्गत संचालित सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत जन सुनवाई की। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता तथा सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

जन सुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित कुल 42 आवेदन जिला पदाधिकारी को सौंपे। इनमें 20 आवेदन राजस्व विभाग, 10 विकास विभाग तथा 12 आवेदन अन्य विभागों से संबंधित थे।

जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक आवेदन का निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी एवं न्यायसंगत तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जन सहभागिता और जन सुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है तथा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जन सुनवाई के माध्यम से लोगों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Mishra