जनता दरबार में डीएम ने शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन का दिया निर्देश
अररिया 06 नवम्बर(हि.स.)।समाहरणालय स्थित परमान सभागार में डीएम विनोद दूहन के जनता दरबार में शुक्रवार को 57 मामलों पर सुनवाई हुई।जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए।
जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की नियमानुसार जांच करते हुए समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी संबंधित पदाधिकारी प्राप्त शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करें तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करें।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

