home page

केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि चयन को लेकर डीएम ने बेनीपुर में किया स्थल निरीक्षण

 | 
केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि चयन को लेकर डीएम ने बेनीपुर में किया स्थल निरीक्षण


दरभंगा, 10 सितंबर (हि.स.)। जिले के बेनीपुर प्रखंड में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि के चिन्हांकन को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने गुरुवार को बेनीपुर प्रखंड के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने माधोपुर, नवादा एवं डाक बंगला स्थित प्रस्तावित स्थलों का बारी-बारी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपलब्ध भूमि, स्थल की स्थिति, पहुंच मार्ग, भौगोलिक स्थिति एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। संबंधित पदाधिकारियों से भूमि अभिलेख, उपलब्ध रकबा, भूमि की प्रकृति एवं स्वामित्व की स्थिति के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई।

जिलाधिकारी ने केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रस्तावित स्थलों की उपयुक्तता का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता सुश्री कल्पना रावत, अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचलाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra