home page

जिलाधिकारी ने बेली ब्रिज का किया निरीक्षण

 | 
जिलाधिकारी ने बेली ब्रिज का किया निरीक्षण


भागलपुर, 13 जून (हि.स.)। विक्रमशिला सेतु पर बने बेली ब्रिज का निरीक्षण करने जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी शनिवार को अधिकारियों के साथ पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बेली ब्रिज पर वाहनों के परिचालन और यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद डीएम ने समीक्षा भवन में विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में बेली ब्रिज पर आवागमन को और बेहतर और सुगम बनाने को लेकर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि बेली ब्रिज पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 24 घंटे पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। साथ ही यात्रियों के लिए पीने के पानी की भी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि अभी एक वाहन को बेली ब्रिज पार करने में करीब 3 से 4 मिनट का समय लग रहा है। जिसे कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन की ओर से चार बेली ब्रिज का निर्माण कराया गया है। जिसके माध्यम से वाहनों का परिचालन किया जा रहा है। प्रशासन लगातार व्यवस्था को सुचारू बनाने में जुटा हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर