home page

साइबर अपराध से जुड़े परिवारों का हो सामाजिक बहिष्कार : डीएम

 | 
साइबर अपराध से जुड़े परिवारों का हो सामाजिक बहिष्कार : डीएम


नवादा,21 जुलाई (हि.स.)। जिले के वारिसलीगंज में साइबर अपराधों से आम लोगों को बचने के उद्देश्य से मंगलवार को एसएन सिन्हा कॉलेज के सभागार में साइबर स्मार्ट जन जागरूकता अभियान का आयोजन कर शुरुआती में इससे बचने की कई तरकीबें बताई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नवादा डीएम रवि प्रकाश ने कहा की बिहार में नवादा नालंदा और शेखपुरा साइबर अपराध का मुख्य स्थल बना हुआ है जिसमें वारिसलीगंज हॉटस्पॉट का रूप लेकर राज्य नहीं बल्कि देश में प्रथम स्थान की दहलीज पर खड़ा है। उन्होंने खासकर बुद्धिजीवियों शिक्षाविदों और प्रबुद्धजनों से इस दिशा में आगे बढ़कर इसके रोकथाम में योगदान करने की अपील की।

उन्होंने यह भी कहा कि साइबर फ्रॉड से जुड़े युवाओं के परिवार को चिन्हित कर उन्हें सामाजिक बहिष्कार करने की जरूरत है नहीं तो आने वाला भविष्य बहुत ही बुरा संदेश लाऐगा। इस विशेष अभियान में उपस्थित नवादा एसपी अभिनव धीमान ने कहा कि साइबर अपराधियों का देश में सबसे चर्चित स्पोर्ट झारखंड के जामताड़ा को चिन्हित किया गया था लेकिन अब यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि वारिसलीगंज जामताड़ा को भी पीछे छोड़ दिया है।

उन्होंन साइबर फ्रॉड का शिकार हुए लोगों से 1930 पर कॉल कर इससे बचने का उपाय बताते हुए यह भी कहा कि बैंक खाते से उड़ाई गई राशि अपराधियों के सुरक्षित खाते प्रवेश करने का समय तकरीबन तीन से चार घंटे का वक्त निहित है इस बीच पीड़ित व्यक्तियों के लिए यह कॉल इस प्रकार काम करता है जिस तरह किसी मरीज को बचाने के लिए शुरुआती दवा का किया जाना होता है। विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे साइबर डीएसपी मोहम्मद शाहनवाज ने विशेष तौर पर लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि

आज के डिजिटल युग में साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लालच, डर और जल्दबाजी का फायदा उठाकर ठग/लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान लिंक, ओटीपी, बैंक या सरकारी अधिकारी बनकर आए फोन पर भरोसा न करें।

साइबर डीएसपी मोहम्मद शाहनवाज ने कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण टॉपिक पर जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कस्टमर केयर, लॉटरी, नौकरी के नाम पर ठगी, फर्जी यूपीआई और क्रेडिट कार्ड फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग और एआई के जरिए होने वाली ठगी के साथ इस्लामिक बैंकिंग से लोन के अलावा बांझपन से जूझ रही महिलाओं को माता बनाने का झांसा के नाम पर की जा रही ठगी से बचने के तौर तरीकों के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड हो जाए तो घबराएं नहीं, तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या http://cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराए। 24 घंटे के अंदर शिकायत करने पर पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं वारिसलीगंज थाना अध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने कहा कि उनके सेवा काल से अब तक तकरीबन 354 साइबर अपराधियों को पकड़ा जा चुका है जिससे इस ठगी धंधे में लिप्त युवाओं के मनोबल में काफी ह्रास हुआ है। जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों का स्वयं उपस्थित होकर जनजागृत अभियान किये जाने की सराहना की जा रही है। शहर के चर्चित विवेकानंद पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने अधिकारियों को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कॉलेज प्रशासन ने

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन