home page

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सुपौल में निकली भव्य साइकिल रैली

 | 
हर घर तिरंगा अभियान के तहत सुपौल में निकली भव्य साइकिल रैली


हर घर तिरंगा अभियान के तहत सुपौल में निकली भव्य साइकिल रैली


सुपौल, 14 अगस्त (हि.स.)। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत शुक्रवार, 14 अगस्त को सुपौल में भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ समाहरणालय परिसर से हुआ। जिलाधिकारी सावन कुमार एवं उप विकास आयुक्त इन्द्रवीर कुमार ने रैली का नेतृत्व किया।

साइकिल रैली में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर साइकिल सवारों ने देशभक्ति के संदेश के साथ शहर का भ्रमण किया।

रैली समाहरणालय से निकलकर बीएसएस कॉलेज रोड, लोहिया नगर चौक, स्टेशन चौक, महावीर चौक होते हुए गांधी मैदान पहुंची। इस दौरान लोगों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जगाने का संदेश दिया गया।

रैली के माध्यम से आमजनों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की गई। साथ ही राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र