home page

केंद्रीय विद्यालय सीवान की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में उत्कृष्ट शिक्षक व छात्र हुए सम्मानित

 | 
केंद्रीय विद्यालय सीवान की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में उत्कृष्ट शिक्षक व छात्र हुए सम्मानित


सीवान, 06 मार्च (हि.स.)। केंद्रीय विद्यालय संगठन के अंतर्गत संचालित केंद्रीय विद्यालय सीवान में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की द्वितीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने की। बैठक के दौरान सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों को जिलाधिकारी द्वारा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों में दीपिका पाठक, टी.पी. गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव, धर्मुलाल, एस.के. तिवारी, मोहम्मद असलम तथा ममता कुमारी शामिल हैं।इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र सोएब अख्तर को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। वहीं कक्षा नौ की छात्रा आराध्या कुमारी को राष्ट्रीय स्तर की खेल-कूद प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।बैठक के दौरान केंद्रीय विद्यालय सीवान के प्राचार्य हेमंत कुमार ने विद्यालय के लिए स्थायी भवन हेतु भूमि आवंटन में सहयोग देने के लिए जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया।

जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने विद्यालय के विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से जिलाधिकारी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma