home page

जनता दरबार में आए 85 आवेदनों का जिलाधिकारी ने कार्रवाई का दिया निर्देश

 | 
जनता दरबार में आए 85 आवेदनों का जिलाधिकारी ने कार्रवाई का दिया निर्देश

जनता दरबार में आए 85 आवेदनों का जिलाधिकारी ने कार्रवाई का दिया निर्देश

सारण, 06 जुलाई (हि.स.)।

जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम का नियमित आयोजन किया जा रहा है।

सप्ताह के प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के तहत आज सोमवार को जिलाधिकारी ने जिला मुख्यालय में 85 फरियादियों से मुलाकात की।

जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। जनता दरबार में पहुंचे अधिकांश मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े थे। मामलों की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निष्पादन और आवश्यक कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार