home page

जिलाधिकारी ने बाल सुधार गृह का किया औचक निरीक्षण

 | 
जिलाधिकारी ने बाल सुधार गृह का किया औचक निरीक्षण


जिलाधिकारी ने बाल सुधार गृह का किया औचक निरीक्षण


जिलाधिकारी ने बाल सुधार गृह का किया औचक निरीक्षण


सारण, 28 अप्रैल (हि.स.)। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित स्थानीय पर्यवेक्षण गृह सह बाल सुधार गृह का जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आज निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाल सुधार गृह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बच्चों के सुधार व कल्याण के लिए कई निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने शिक्षा की महत्ता पर जोर देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि गृह में रह रहे बच्चों के लिए सेक्शनवार और विषयवार योग्य शिक्षकों का चयन किया जाए। उन्होंने एक निश्चित रोस्टर बनाकर अलग-अलग वर्गों की कक्षाओं का नियमित संचालन सुनिश्चित करने को कहा ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।

पिछले निरीक्षण के निर्देशों का अनुपालन देखते हुए डीएम ने संतोष व्यक्त किया कि अब 12 से 14 वर्ष के बच्चों को बड़े बच्चों से अलग कमरे में आवासित किया गया है।

उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि सभी बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही परिसर और किचन की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के समय बाल संरक्षण पदाधिकारी, अधीक्षक और सुरक्षा गार्ड मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि बच्चों के पुनर्वास और उनके सर्वांगीण विकास में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार