home page

सारण में डिजिटल जनगणना का कार्यशाला शुरू

 | 
सारण में डिजिटल जनगणना का कार्यशाला शुरू


सारण में डिजिटल जनगणना का कार्यशाला शुरू


सारण में डिजिटल जनगणना का कार्यशाला शुरू


सारण, 09 मार्च (हि.स.)। जिले में आगामी जनगणना की तैयारियाँ अब मिशन मोड में आ गई हैं। स्थानीय भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का उद्घाटन प्रधान जनगणना अधिकारी सह जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने साेमवार काे दीप प्रज्वलित कर किया। इस बार की जनगणना ऐतिहासिक होने वाली है, क्योंकि यह देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना होगी।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि जनगणना सर्वोच्च राष्ट्रीय प्राथमिकता का कार्य है। उन्होंने अधिकारियों को जीरो एरर का मंत्र देते हुए स्पष्ट किया कि जिले का कोई भी व्यक्ति गणना से छूटे नहीं और डेटा में दोहराव न हो। पहली बार आम नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प मिलेगा, जहाँ वे मोबाइल ऐप के जरिए खुद जानकारी दर्ज कर सकेंगे। विशेष पोर्टल्स के माध्यम से पूरी प्रक्रिया की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी।

प्रशिक्षण में बताया गया कि जनगणना का कार्य दो मुख्य चरणों में पूरा होगा प्रथम चरण में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना, द्वितीय चरण में जनसंख्या की वास्तविक गणना। जिलाधिकारी ने 1 मई से शुरू होने वाले फील्ड वर्क के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति का ब्लूप्रिंट समय से तैयार करने का निर्देश दिया है। अपर जिला जनगणना अधिकारी सह डीआईओ तारणी कुमार ने बताया कि जिले के 9343 अधिकारी और कर्मी को इस कार्य में लगाया गया है।डिजिटल ट्रेनिंग और लाइव डेमो

तकनीकी सत्र में पटना से आईं स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर अदिती आनंद और जुली कुमारी ने सीएमएमएस पोर्टल और हाउस लिस्टिंग ब्लॉक निर्माण का लाइव डेमो दिया। अधिकारियों को लैपटॉप पर हैंडस्ऑन अभ्यास कराया गया और अंत में एक ऑनलाइन जांच परीक्षा के जरिए उनकी क्षमता का आकलन भी किया गया। कार्यक्रम में जिला जनगणना अधिकारी सह अपर समाहर्ता मुकेश कुमार, एसडीएम सोनपुर स्निग्धा नेहा, एसडीएम मढ़ौरा निधि राज, डीईओ निशांत किरण, डीपीआरओ रविन्द्र कुमार सहित सांख्यिकी और योजना विभाग के सभी प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। 1881 से चली आ रही जनगणना की परंपरा में सारण जिला अब डिजिटल साक्षरता और माइक्रो-प्लानिंग के साथ एक नया अध्याय जोड़ने के लिए तैयार है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार