home page

डायरिया से बचाव के प्रति जागरूकता अभियान का शुभारंभ

 | 
डायरिया से बचाव के प्रति जागरूकता अभियान का शुभारंभ


सुपौल, 06 अगस्त (हि.स.)। जिले में डायरिया की रोकथाम एवं लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को डायरिया से डर नहीं अभियान के तहत सिविल सर्जन डॉ. बी. एस. झा ने पीएसआई वं केन्वयू के सहयोग से संचालित प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सिविल सर्जन ने बताया कि यह प्रचार वाहन जिले के हाई-रिस्क प्रखंडों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को डायरिया से बचाव, स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल के उपयोग तथा समय पर ओआरएस और जिंक के सेवन के प्रति जागरूक करेगा।

इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. ममता, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ए. एस. पी. सिन्हा, डीएम एंड ई शशि भूषण प्रसाद, डीसीएम अभिषेक आर्या, आरआरटी डॉ. आनंद शर्मा, अस्पताल प्रबंधक अभिनव आनंद, पीएसआई इंडिया के मैनेजर प्रदीप कुमार सिन्हा, फील्ड प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर सतीश कुमार, जेएसआई के डीसी नीरज कुमार सहित जिला स्वास्थ्य समिति, जिला प्रतिरक्षण कार्यालय के कर्मी, नर्सिंग छात्र-छात्राएं एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को डायरिया से बचाव, साफ-सफाई अपनाने तथा बच्चों में दस्त होने पर तुरंत ओआरएस और जिंक का उपयोग करने के प्रति जागरूक किया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र