home page

इटाढ़ी रेलवे गुमटी खोलने की मांग पर सांसद सुधाकर सिंह के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना, आंदोलन तेज

 | 
इटाढ़ी रेलवे गुमटी खोलने की मांग पर सांसद सुधाकर सिंह के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना, आंदोलन तेज


बक्सर, 02 अगस्त (हि.स.)। इटाढ़ी रेलवे गुमटी को आम आवागमन के लिए खोलने की मांग को लेकर रविवार को दलित अति पिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना आयोजित किया गया।

धरने में बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह शामिल हुए और आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए कहा कि यह केवल एक रेलवे गुमटी का नहीं, बल्कि हजारों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा जनहित का मुद्दा है।

सांसद ने कहा कि गुमटी बंद रहने से विद्यार्थियों, किसानों, मरीजों, व्यापारियों और आम नागरिकों को प्रतिदिन लंबा चक्कर लगाकर आवागमन करना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक दोनों तरह का नुकसान हो रहा है।

उन्होंने कहा कि इस गंभीर समस्या को वे लोकसभा में भी उठा चुके हैं और केंद्र सरकार व रेलवे प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।

सुधाकर सिंह ने स्पष्ट कहा कि जब तक इटाढ़ी रेलवे गुमटी को आम लोगों के लिए नहीं खोला जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उ

न्होंने आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि जनता के अधिकारों के लिए हर स्तर पर आवाज बुलंद की जाएगी। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

सभी ने एक स्वर में रेलवे प्रशासन से जनहित को देखते हुए इटाढ़ी रेलवे गुमटी को शीघ्र खोलने की मांग की।

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Mishra