home page

दिल्ली में गोसपुर के एम एम महाराज का हुआ सम्मान, जगतगुरु शंकराचार्य ने किया अभिनंदन

 | 
दिल्ली में गोसपुर के एम एम महाराज का हुआ सम्मान, जगतगुरु शंकराचार्य ने किया अभिनंदन


सुपौल, 16 जून (हि.स.)। जिले के राघोपुर प्रखंड के गोसपुर निवासी एम एम महाराज को दिल्ली में आयोजित एक धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम के दौरान विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जगतगुरु शंकराचार्य की गरिमामयी उपस्थिति रही, जहां दोनों संतों ने एक-दूसरे का सम्मान कर आपसी श्रद्धा और सम्मान का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान त्रिलोक धाम की ओर से एम एम महाराज ने जगतगुरु शंकराचार्य जी को सम्मानित किया ।

जगतगुरु शंकराचार्य ने भी उन्हें सम्मान प्रदान कर उनके आध्यात्मिक योगदान की सराहना की। जवाब में एम एम महाराज ने भी जगतगुरु शंकराचार्य का सम्मान कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।समारोह का सबसे भावुक क्षण वह रहा जब जगतगुरु शंकराचार्य और एम एम महाराज ने एक-दूसरे को आदरपूर्वक सम्मानित किया।

इस दौरान दोनों आध्यात्मिक विभूतियां भाव-विभोर नजर आईं और उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस दृश्य का स्वागत श्रद्धा और उत्साह के साथ किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे आध्यात्मिक परंपरा, पारस्परिक सम्मान और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र