home page

हेरिटेज स्कूल में देशभक्ति और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

 | 
हेरिटेज स्कूल में देशभक्ति और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस


बक्सर, 15 अगस्त (हि.स.)।

हेरिटेज स्कूल, अर्जुनपुर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह, उमंग, अनुशासन और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

समारोह की शुरुआत विद्यार्थियों के शानदार मार्च पास्ट एवं परेड से हुई। पीटी शिक्षक अजय कुमार के निर्देशन तथा कैडेट नैतिक सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने अनुशासन और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति दी।

इसके बाद विद्यालय परिवार, अभिभावकों और अतिथियों ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। विद्यालय के प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान निदेशक डॉ. प्रदीप पाठक, सुदीप पाठक एवं प्राचार्या डॉ. सुषमा कुमारी मौजूद रहीं।

ध्वजारोहण के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नर्सरी एवं यूकेजी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नाट्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। नन्हे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से लेकर वरिष्ठ विद्यार्थियों के जोशीले कार्यक्रमों तक प्रत्येक प्रस्तुति में राष्ट्रप्रेम और भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई दी। उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम का मंच संचालन कक्षा सातवीं के अच्युत जी चौबे और लीना खान ने आत्मविश्वास और प्रभावशाली अंदाज में किया। वहीं 14 अगस्त को आयोजित फ्रीडम क्विज कांटेस्ट के विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में दीपक अग्निहोत्री, सुनील पाठक, श्यामनारायण मिश्रा, अनिल कुमार सिंह एवं राजीव रंजन श्रीवास्तव सहित कई सम्माननीय अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक, प्रबंधन के सदस्य एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मनीष पांडे, अंकुर पाण्डेय, विवेक चौधरी, विवेक सिंह, राजा बाबू, अभिजीत शर्मा, उत्तम कुमार, वीके चौबे, बीके मिश्रा, एसएन पांडे, एसके पांडे, विमलाकर मिश्रा, सुशील शर्मा, अमर प्रसाद बरुवा, विश्वास वर्मा एवं पुष्पेंदु मिश्रा सहित अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों की तैयारियों, परेड, मंच व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समन्वय में अहम भूमिका निभाई।

समारोह के दौरान पूरा विद्यालय परिसर ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजता रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, स्वतंत्रता के महत्व और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन ने समारोह को देशभक्ति, अनुशासन, प्रतिभा और संस्कार का शानदार संगम बताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Kumar Mishra