home page

डिप्टी ईओ जावेद एकबाल ने छात्रों को लोकतंत्र और मतदान का पढ़ाया पाठ

 | 

सारण, 29 जुलाई (हि.स.)। शहर के छपरा सेंट्रल स्कूल में निर्वाचक साक्षरता क्लब की ओर से उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए छात्रों को लोकतंत्र, निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची की बारीकियों से अवगत कराया।

द्विमार्गी संवाद और प्रश्नोत्तरी विधि का उपयोग करते हुए उन्होंने 17 वर्ष की आयु के विद्यार्थियों को अग्रिम पंजीकरण कराने की सलाह दी। साथ ही अभिभावकों के मोबाइल में वोटर्स हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड कर उसका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एआई और सोशल मीडिया के दौर में सही और सटीक जानकारी का चयन बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल में नए ईएलसी एम्बेसडरों का चयन भी किया गया, जिसमें आर्यन कुमार, रौनक कुमार, आयुषी सिंह और श्रीयशा शर्मा चुने गए। प्राचार्य संतोष कुमार ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर नोडल शिक्षक कविता सिंह, इमरान अली सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार