home page

डीआरएम को विभिन्न संगठनों ने यात्री सुविधा और ट्रेन को लेकर सौंपा ज्ञापन

 | 
डीआरएम को विभिन्न संगठनों ने यात्री सुविधा और ट्रेन को लेकर सौंपा ज्ञापन


अररिया 16 अप्रैल(हि.स.)।

कटिहार मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नराह गुरुवार को फारबिसगंज रेलवे स्टेशन के निरीक्षण को पहुंचे। जहां विभिन्न संगठनों और रेलवे संगठन से जुड़े प्रतिनिधियों के द्वारा यात्री सुविधाओं में विस्तार एवं नई ट्रेनों के परिचालन को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

डीआरयूसीसी सदस्य बछराज राखेचा,विनोद सरावगी, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के राकेश रोशन, फारबिसगंज सिविल सोसाइटी से जुड़े प्रतिनिधि मांगीलाल गोलछा,चंदन भगत और नागरिक संघर्ष समिति के शाहजहां शाद,रमेश सिंह आदि ने डीआरएम को मांग पत्र सौंपा।

विभिन्न संगठनों की ओर से सौंपे गए मांग पत्र में मुख्य रूप से कटिहार से अमृतसर परिचालित ट्रेन संख्या 05736/05735 ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन को नियमित करने, जोगबनी से कोलकाता जाने वाली 13130/13159 एक्सप्रेस ट्रेन को नियमित करने, कटिहार से जोगबनी के लिए सुबह 9:00 बजे एक यात्री गाड़ी का परिचालन शुरू करने, जोगबनी से सिलीगुड़ी के लिए दो यात्री ट्रेन अररिया-गलगलिया रेल लाइन होकर चलाने, प्लेटफार्म संख्या एक की शेड की लंबाई बढ़ाने, केजे 65 पर सहरसा की ओर जाने वाली लाइन को लिंकअप करने, 4 वर्षों से निर्माणाधीन जोगबनी पिट लाइन का कार्य जल्द पूरा करने, कटिहार जोगबनी रेलखंड में डेमू के बदले मेमू रैक वाली ट्रेन का परिचालन करने, दरभंगा से भय फारबिसगंज-अररिया-ठाकुरगंज होते हुए कामाख्या के लिए नई ट्रेन का परिचालन करने,डिब्रूगढ़ गुवाहाटी से आनंद विहार वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भाया सिलीगुड़ी-अररिया-फारबिसगंज-दरभंगा-गोरखपुर परिचालित करने,पुराने केजे 64 पर आरोओबी का निर्माण करने,प्लेटफार्म संख्या चार का उपयोग केवल यात्री ट्रेन के परिचालन के लिए उपयोग करने जैसी मांगें संगठन और उसक प्रतिनिधियों के द्वारा रखी गई।

सौंपे गए मांगपत्र पर चर्चा करते हुए कटिहार डीआरएम ने सकारात्मक रूप से पहल करने का आश्वासन प्रतिनिधि मंडल को दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर