home page

जंगल से भटकी हिरण पहुंची शहर, लोगों ने सुरक्षित रखा

 | 
जंगल से भटकी हिरण पहुंची शहर, लोगों ने सुरक्षित रखा


पूर्वी चंपारण, 09 अप्रैल (हि.स.)।

जिले के रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के बड़ा परेउवा वार्ड नंबर 17 में उस समय लोगों में कौतूहल का माहौल बन गया, जब एक हिरण का बच्चा अचानक एक घर के परिसर में पहुंच गया।

गृहस्वामी ब्यास कुमार ने बताया कि देर रात लगभग 12 बजे उनके घर के बाहर कुत्ता लगातार भौंक रहा था। जब उन्होंने खिड़की से बाहर देखा तो पाया कि एक हिरण का बच्चा उनके घर की बाउंड्री के अंदर आ गया है। उन्होंने बताया कि हिरण का बच्चा संभवतः जंगल से भटक कर शहर में आ गया था।

इसके बाद उन्होंने उसे सुरक्षित अपने अभिरक्षा में लेकर पूरी रात उसकी देखरेख की। सुबह होते ही उन्होंने वन विभाग को इसकी सूचना दी, ताकि हिरण के बच्चे को सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास में भेजा जा सके। स्थानीय लोगों ने ब्यास कुमार के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की और वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता दिखाने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार