home page

झाड़ फूंक, अंधविश्वास में किशोर की मौत

 | 

बिहारशरीफ, 15 अप्रैल (हि.स.)। जिले में इसलामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलाशपुरी गांव में सर्पदंश के शिकार से किशोर की मौत हो गई। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि सर्पदंश के बाद परिजन किशोर को अस्पताल ले जाने के बजाय उसका झाड़फूंक कराने लगें। जहां इलाज के अभाव में किशोर की जान चली गई।

घटना के बाद ग्रामीण कह रहे हैं गेहुअन से ज्यादा जहरील अंधविश्वास निकला। जो किशोर की जान ले लिया। मृतक की पहचान मिंदर जमीदार के पुत्र अर्जुन कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे अर्जुन अपने पुराने घर में खटिया पर लेटा हुआ था। उसी दाैरान वह सर्पदंश का शिकार हो गया ग्रामीणों ने बताया कि परिजन किशोर को अस्पताल के बजाय हिलसा अनुमंडल के डियामा गांव ओझा के पसा ले गए। जहां झाड़फूंक में समय बीत गया। जिससे किशोर की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। इस्लामपुर के थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे