home page

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत

 | 
अज्ञात वाहन की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत


भागलपुर, 07 अगस्त (हि.स.)। जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र के शाहकुंड-अमरपुर स्टेट हाईवे-85 पर किरणपुर मदरसा के समीप गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई।

मृतकों मे किरणपुर गांव निवासी 30 वर्षीय सौरभ सुमन और 23 वर्षीय नीतीश कुमार है। दोनों चचेरे भाई एक ही बाइक पर सवार होकर वेल्थू गांव स्थित अपने एक रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान किरणपुर मदरसा के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत शाहकुंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि, वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही शाहकुंड थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हुए अज्ञात वाहन व उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर