home page

ट्रैक्टर ई-रिक्शा की टक्कर में युवक की मौत

 | 
ट्रैक्टर ई-रिक्शा की टक्कर में युवक की मौत


भागलपुर, 21 मई (हि.स.)। जिले के रसलपुर थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर गुरुवार को एक क तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। मृतक की पहचान रसलपुर थाना क्षेत्र के चकराजू गांव निवासी विकाश कुमार सिंह के पुत्र बिक्की कुमार (18) के रूप में हुई है। वह आठवीं तक पढ़ाई किया था। उसके बाद वह मजदूरी करने लगा। बताया जा रहा है कि बिक्की कुमार अपने फुआ के घर आमडंडा घूमने जा रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने घायल युवक के परिजन को फोन कर हादसे की सूचना दी।

इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और वाहन को जब्त कर थाना पहुंचा दिया पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर