ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, तीन लोग घायल
भागलपुर, 18 मार्च (हि.स.)। जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के बाखरपुर-धनपाल टोला मुख्य मार्ग पर हुए सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि धनपाल टोला चौक की ओर से आ रही एक बाइक और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक बाखरपुर पश्चिमी टोला निवासी प्रकाश मंडल के पुत्र सिंटू कुमार है। वहीं हादसे में गोलू कुमार रवि कुमार और मिथुन कुमार गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल पीरपैंती अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर सूचना मिलते ही बाखरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

