home page

नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, मवेशी निकालने के दौरान हुआ हादसा

 | 
नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, मवेशी निकालने के दौरान हुआ हादसा


भागलपुर, 11 मई (हि.स.)। जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र स्थित कतरिया नदी में सोमवार को डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान जीछो बिशनपुर गांव निवासी अनिल यादव के पुत्र आनंद कुमार के रूप में हुई है। परिजन के अनुसार आनंद 10 मई को मवेशी लेकर बहियार गया था।

इसी दौरान एक मवेशी कतरिया नदी में चला गया। बताया जा रहा है कि मवेशी को नदी से बाहर निकालने के प्रयास में आनंद का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद 11 मई सोमवार की सुबह स्थानीय गोताखोरों द्वारा दोबारा खोज अभियान चलाया गया। जिसमें किशोर का शव नदी में तैरता हुआ। मिला घटना की सूचना मिलते ही लोदीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर