home page

गंगा में डूबकर बच्ची की मौत

 | 
गंगा में डूबकर बच्ची की मौत


भागलपुर, 16 मार्च (हि.स.)। जिले के सबौर प्रखंड स्थित रजंदीपुर वार्ड 7 के सिकंदर मंडल की 8 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी की सोमवार को गंगा में डूबने से मौत हो गई।

मृतका के पड़ोसी भाई नंदकिशोर कुमार ने बताया कि उस बच्चे के माता-पिता नहीं है। वह अपने बड़ी मां के साथ गंगा किनारे आई थी। घर में शौचालय के अभाव के कारण वह हाथ धोने के लिए घाट किनारे आई थी। पैर फिसल जाने के कारण वह गंगा में डूब गई। मौके पर कोई तैराक उपलब्ध नहीं था। 20 मिनट के बाद 17 फीट गहरे जल के अंदर से उसे निकाला गया। इस घटना को लेकर परिजन में काफी कोहराम मच गया है। वहीं सबौर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर