home page

घायल महेंद्र यादव की इलाज के दौरान मौत, परिजन में मचा कोहराम

 | 
घायल महेंद्र यादव की इलाज के दौरान मौत, परिजन में मचा कोहराम


भागलपुर, 08 अप्रैल (हि.स.)। जिले के सबौर थाना क्षेत्र के चंदेरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में गंभीर रूप से घायल महेंद्र यादव की मौत बुधवार को इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में हो गई।

उल्लेखनीय है कि जमीनी विवाद में महेंद्र यादव को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पूरे घटनाक्रम की छानबीन की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर