home page

लापता चार वर्षीय बालक का गड्ढे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

 | 
लापता चार वर्षीय बालक का गड्ढे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी


अररिया 31 जुलाई(हि.स.)। जिले के कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के मरातीपुर वार्ड संख्या सात में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या तीन से पढ़ाई कर घर लौट रहे चार साल का बालक दानिश कुमार पिता प्रहलाद मंडल गुरुवार दोपहर से लापता था।

लापता चार साल के बालक का शुक्रवार को घर से सौ मीटर की दूरी स्थित पानी से भरे गड्ढे में शव मिला। जिसकी सूचना के बाद कुर्साकांटा थानाध्यक्ष रोहित कुमार पुलिस अधिकारी और बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया।

परिजनों ने शव मिलने पर बच्चे दानिश कुमार की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की। वहीं थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहने की बात कही।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर