home page

पंचायत भवन में कार्यपालक सहायक की फंदे से लटका मिला शव

 | 
पंचायत भवन में कार्यपालक सहायक की फंदे से लटका मिला शव


सारण, 29 मार्च (हि.स.)। जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बसाढ़ी गांव के पंचायत भवन में कार्यरत एक महिला कार्यपालक सहायक की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी फंदे से लटका मिला शव। मृतिका की पहचान प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, लेकिन असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। एफएसएल की टीम को बुला लिया गया है सैंपल कलेक्ट करने हेतु। प्रियंका की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिला वे इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। गांव के लोगों ने बताया कि प्रियंका एक कर्तव्यनिष्ठ कर्मी थीं। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस प्रियंका के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स निकल मामले की जांच में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार