सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर डीडीसी ने की समीक्षा
सुपौल, 15 सितंबर (हि.स.)। सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को उप विकास आयुक्त इन्द्रवीर कुमार की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक उप विकास आयुक्त के कार्यालय वेश्म में हुई, जिसमें अभियान के तहत किए जाने वाले विभिन्न कार्यों एवं आवश्यक तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित विभिन्न गतिविधियों, विभागीय स्तर पर की जा रही तैयारियों तथा अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अभियान से जुड़े कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
बैठक में अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक तैयारियों, संबंधित विभागों की भूमिका तथा कार्यों के क्रियान्वयन की स्थिति पर भी चर्चा की गई। उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को प्रभावी तरीके से धरातल पर उतारा जा सके। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिरुद्ध प्रसाद यादव, जिला कल्याण पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा विकास कुमार कर्ण, सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

