home page

सारण में एचएलओ ऐप पर डेटा संग्रहण शुरू

 | 
सारण में एचएलओ ऐप पर डेटा संग्रहण शुरू


सारण में एचएलओ ऐप पर डेटा संग्रहण शुरू


सारण में एचएलओ ऐप पर डेटा संग्रहण शुरू


सारण, 06 मई (हि.स.)। जिले में भारत की जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं गणना के कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। जिलाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देशन में पूरा प्रशासनिक अमला इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य को समयबद्धता और शुद्धता के साथ पूरा करने में जुटा है। जिले के 30 चार्जों में कुल 7,571 प्रगणक और 1,285 सुपरवाइजर फील्ड में सक्रिय हैं।

जनगणना के इस चरण में तकनीक के उपयोग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अब तक लगभग 3,00,704 मकानों पर नंबर अंकित कर सूचीकरण और नजरी नक्शा बनाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। कुल 4,952 कर्मियों ने विशेष तौर पर निर्मित एचएलओ ऐप को मोबाइल में इंस्टॉल कर लिया है, जबकि 314 प्रगणकों ने डिजिटल डेटा संग्रहण भी प्रारंभ कर दिया है। तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए एनआईसी की टीम और कंट्रोल रूम वार मोड में कार्य कर रहे हैं, जहाँ सीएमएमएस और एचएलबीसी पोर्टल के माध्यम से रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है।

जिला नोडल पदाधिकारी अदिति आनंद और ऑब्जर्वर आयुषी सिंह लगातार विभिन्न प्रखंडों और नगर पंचायतों का भ्रमण कर कार्य की गुणवत्ता की जाँच कर रही हैं। हाल ही में परसा बाजार नगर पंचायत के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की अनुशासन और शुद्धता की सराहना की। अधिकारियों द्वारा अब तक मांझी, रिविलगंज, सोनपुर, और गड़खा सहित दर्जनों क्षेत्रों का भौतिक सत्यापन किया जा चुका है।

प्रशासन जनगणना कार्य में किसी भी बाधा से निपटने के लिए तैयार है। वार्ड संख्या 29 में मकान सूचीकरण के दौरान आई बाधा को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया। अपर समाहर्ता मुकेश कुमार के निर्देश पर क्विक रिस्पॉन्स टीम ने मौके पर पहुँचकर समस्या का तत्काल समाधान कराया। जिलाधिकारी स्वयं प्रतिदिन तीन बार प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा कर रहे हैं, ताकि लक्ष्य को पारदर्शिता के साथ हासिल किया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार