home page

बेहतर पुलिसिंग के लिए बेनीपुर ,दरभंगा में तीन पुलिस अधिकारियों का तबादला

 | 

दरभंगा, 09 अप्रैल (हि.स.)। जिले में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने पुलिस विभाग में आंशिक फेरबदल करते हुए तीन पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार बहेड़ा थाना अध्यक्ष हरिद्वार शर्मा को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। वहीं बहेड़ा सर्किल में तैनात सर्किल इंस्पेक्टर पंकज कुमार को बहेड़ा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही साइबर थाना में पदस्थापित संतोष कुमार मंडल को बहेड़ा थाना का सर्किल इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है।

इस प्रशासनिक बदलाव को लेकर माना जा रहा है कि जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिस कार्यप्रणाली में सुधार लाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra