home page

त्योहारों को लेकर पुलिस सख्त, सघन वाहन जांच अभियान तेज

 | 
त्योहारों को लेकर पुलिस सख्त, सघन वाहन जांच अभियान तेज


दरभंगा, 15 अक्टूबर (हि.स.)।

दुर्गापूजा सहित आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशानुसार जिले में गश्ती के दौरान यातायात नियमों के अनुपालन और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

गुरुवार को भी विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच कर आवश्यक कागजात, यातायात नियमों के पालन और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना, अवैध गतिविधियों की रोकथाम करना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

त्योहारों के दौरान बाजारों, प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही बढ़ने को देखते हुए पुलिस गश्ती एवं निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra