home page

दुग्ध उत्पादक समिति का बोनस वितरण समारोह आयोजित

 | 
दुग्ध उत्पादक समिति का बोनस वितरण समारोह आयोजित


दुग्ध उत्पादक समिति का बोनस वितरण समारोह आयोजित


समस्तीपुर,28 नवंबर (हि.स.)।

जिले के ताजपुर नगर परिषद वार्ड संख्या 23 में आज शनिवार को मिथिला दुग्ध संघ के दूध संग्रह प्राधिकारी भगवत दयाल ने आहार दूध उत्पादक समिति के बोनस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में समस्तीपुर डेयरी प्रतिदिन लगभग पांच लाख लीटर दूध का संग्रह कर रही है। आने वाले समय में दूध संग्रह की क्षमता को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि किसानों के हित में लगातार विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहित करना और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना डेयरी का प्रमुख उद्देश्य है।

इस अवसर पर 120 किसानों के बीच बोनस की राशि एवं अन्य वस्तुओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कुल 3,31,053.74 रुपये की राशि का उल्लेख किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकार त्रिलोकनाथ उपाध्याय ने की, जबकि संचालन मार्ग पर्यवेक्षक राजेश कुमार ने किया। इस अवसर पर निदेशक मंडल सदस्य पदाधिकारी, निदेशक मंडल के सदस्य दयाशंकर राय, सोनू कुमार सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक शाखा ताजपुर के प्रबंधक समेत काफी संख्या में सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक किसान शामिल हुए। उपस्थित अतिथियों ने किसानों को दुग्ध उत्पादन बढ़ाने तथा डेयरी से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / त्रिलोकनाथ उपाध्याय