देशी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार
बेतिया, 19 सितंबर (हि.स.)। पुरुषोत्तमपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए महुअवा गांव स्थित मंदिर के पास से 6.5 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति शिकारपुर थाना क्षेत्र के मथुरा निवासी भोला प्रसाद (43) है।
पुलिस के अनुसार, बरामद शराब 500-500 ग्राम के 13 पीस में थी। मौके से शराब के परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की TVS लूनो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। थानाध्यक्ष कमलेश भगत ने शनिवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महुअवा गांव में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर भोला प्रसाद को शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बरामद शराब और बाइक को जब्त कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक

