home page

सारण के जिला स्कूल में साइबर स्मार्ट मंगलवार कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 | 

सारण, 21 जुलाई (हि.स.)। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे साइबर स्मार्ट मंगलवार अभियान के तहत आज जिला स्कूल छपरा में साइबर एवं मानव तस्करी निरोधक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने की। इसके अलावा जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में भी पुलिस अधिकारियों द्वारा जागरूकता सत्र चलाए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल्स, फर्जी लिंक्स, ओटीपी व यूपीआई फ्रॉड और सोशल मीडिया धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए। अधिकारियों ने छात्रों को सलाह दी कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ बैंकिंग जानकारी या ओटीपी साझा न करें। साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर1930 या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया।

साथ ही मानव व्यापार निरोध इकाई द्वारा विद्यार्थियों को मानव तस्करी के प्रति सतर्क रहने और बचाव के तरीके समझाए गए। छात्रों को नारकोटिक्स एवं ऑनलाइन गेमिंग के दुष्प्रभावों से दूर रहने और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की प्रेरणा दी गई। सारण पुलिस ने आमजन से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार