home page

साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

 | 
साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन


अररिया 14 अक्टूबर(हि.स.)। एसएसबी 52 वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार के निर्देशन में वाहिनी मुख्यालय में बुधवार को एसएसबी के अधिकारियों और जवानों के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया,जिसमें साइबर अपराधियों के द्वारा अपनाए जाने वाले साइबर फ्राडिज्म से संबंधित मामलों की जानकारी साइबर एक्सपर्ट्स के द्वारा दी गई और उनसे बचने के तरीकों को अपनाने के लिए आवश्यक गुर बताए गए।

साइबर सुरक्षा जागरूकता को लेकर उपयोगकर्ताओं को इंटरनेट खतरों, डेटा जोखिमों और बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक किया गया ताकि त ऑनलाइन ठगी और डिजिटल हमलों से सुरक्षित रह सकें।एसएसबी के अधिकारियों को फर्जी ईमेल, मैसेज या लिंक के जरिए गोपनीय जानकारी चुराना,नंबर बंद होने की धमकी देकर या फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर डराना,ऑनलाइन ट्रांसफर, यूपीआई या बैंक खातों से अवैध निकासी को लेकर आवश्यक जानकारियां दी गई।बताया गया कि ऑनलाइन अपराधों में लगभग 60 फीसदी मामले यूपीआई या बैंक खातों से अवैध निकासी के जुड़े होते हैं।

साइबर एक्सपर्ट ने बचाव के लिए अपना बैंक पासवर्ड, ओटीपी या पिन किसी के साथ शेयर न करने, किसी भी अनजान नंबर, ईमेल या लुभावने ऑफर वाले लिंक पर क्लिक न करने, स्मार्टफोन और कंप्यूटर के ऐप्स व सॉफ्टवेयर को समय-समय पर ऑटो-अपडेट रखने के साथ ही संचार साथी ऐप की जानकारी दी गई।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर