home page

छपरा में साइबर डीएसपी ने बताए साइबर अपराध से बचाव के उपाय

 | 
छपरा में साइबर डीएसपी ने बताए साइबर अपराध से बचाव के उपाय


सारण, 18 अगस्त (हि.स.)। गाइडलाइंस करियर इंस्टीट्यूट में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता साइबर डीएसपी चंद्रभूषण ने युवाओं और छात्रों को डिजिटल अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए।

डीएसपी चंद्रभूषण ने मोबाइल हैकिंग से बचने के लिए अज्ञात ए पी के फाइलें डाउनलोड न करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की हिदायत दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दूरी बनाए रखने, संदिग्ध वीडियो कॉल स्वीकार न करने और ब्लैकमेलिंग से सतर्क रहने की सलाह दी। सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उन्होंने जीमेल और व्हाट्सएप खातों में टू-स्टेप ऑथेंटिकेशन चालू रखने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक विकास गुप्ता, चेयरपर्सन अली अहमद, आशुतोष पांडेय, लक्ष्मी और करिश्मा मौजूद रहे। वहीं साइबर थाने से एसआई संदीप, अर्चना, मोहन, अजीत, दीपक और रंजीत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार