home page

ब्राउन शुगर के साथ एक अपराधकर्मी गिरफ्तार

 | 
ब्राउन शुगर के साथ एक अपराधकर्मी गिरफ्तार


भागलपुर, 24 अगस्त (हि.स.)। जिले के मधुसूदनपुर थानान्तर्गत ग्राम मनसर स्थित आम बगीचा से 24.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक अपराधकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त आशय की जानकारी सोमवार को सिटी एसपी अतुलेश झा ने आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।

सिटी एसपी ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार भागलपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने एवं मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर नामक विशेष महाअभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत अवैध शराब, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी के लिए हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है।

इसी क्रम में मधुसूदनपुर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की मधुसूदनपुर थानान्तर्गत ग्राम-मनसर स्थित आम बगीचा में अवैध मादक पदार्थ का संग्रह कर खरीद-बिक्री किया जा रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एसएसपी के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी में तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नगर-02, एवं मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया।

उक्त गठित टीम के द्वारा मधुसूदनपुर थानान्तर्गत ग्राम-मनसर स्थित आम बगीचा में सशस्त्र बल के साथ पहुँचा गया तो देखा गया कि एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगा, जिन्हें सशस्त्र बल के सहयोग से पिछा कर बीरबल कुमार यादव को हिरासत में लिया गया।

तत्पश्चात् पूछ-ताछ एवं तलाशी के क्रम में इनके पास से 24.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आवश्यक पूछ-ताछ करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर