home page

नालंदा में शराब से भरा ट्रक जप्त , एक गिरफ्तार

 | 
नालंदा में शराब से भरा ट्रक जप्त , एक गिरफ्तार


नालंदा, बिहारशरीफ 11 नवंबर (हि.स.)। उत्पाद विभाग की टीम ने राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार को एक ट्रक पर लोड 3200 लीटर अंग्रेजी शराब की खेप बरामद किया। मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। शराब भूसा के बोरो के नीचे छिपाई गई थी।

छापेमारी डीटीओ कार्यालय के समीप एनएच-20 पर की गई। खेप झारखंड से बिहारशरीफ के रास्ते पटना ले जाई जा रही थी। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 50 लाख से अधिक बताई जा रही है।

गिरफ्तार चालक हरियाणा निवासी पवन कुमार है।

उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि मद्य निषेध व राज्य स्वापक की सूचना पर संयुक्त छापेमारी की गई। मिनी ट्रक की जांच करने पर उसमें 40 बोरा भूसा लोड मिला। भूसा की बोरी हटाने पर उसके नीचे शराब का कार्टन था। कुल 395 कार्टन शराब बरामद करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार चालक से पूछताछ के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई जारी है। छापेमारी टीम में बिहारशरीफ उत्पाद थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नीतीश कुमार समेत अन्य पदाधिकारी व सुरक्षा कर्मी शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे