home page

नालंदा जिले में भूमि विवाद काे लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या

 | 
नालंदा जिले में भूमि विवाद काे लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या


नालंदा, बिहारशरीफ 27 जुलाई (हि.स.)। नालंदा जिले के खुदागंज थाना अंतर्गत सरथुआ गांव में आज सोमवार को भूमि विवाद में एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों में एक रिटायर्ड फौजी भी शामिल हैं । मृतक सरथुआ गांव निवासी 30 वर्षीय युवक शनी कुमार है।

घटनास्थल की जानकारी में मृतक के भाई ने बताया कि आज सोमवार की सुबह उसका भाई खेत की ओर जा रहा था वहीं पुर्व से घायल लगायें अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी गई।शनि के शरीर में तिन गोली मारी गई है।जब घटना की सूचना परिजन को मिला तो तत्काल घटनास्थल पर जाकर उसे घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी खुदागंज थाना पुलिस को दी गई जो घटनास्थल पर जाकर स्थिति की जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया गया है।

हिलसा के डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि आज सुबह खुदागंज थाना क्षेत्र में गोलीबारी की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर देखा की एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। प्रथम दृष्टया ये मामला भुमि विवाद का बताया जाता है। नालंदा पुलिस घटना की जांच में जुट गई है घटनास्थल पर एफ एस एल की टीम बुलाई गई है। पुलिस घटना की हर बिंदु की अनुसंधान में जुट गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे