home page

जिले में दबंगों ने जबरन जमीन की रजिस्ट्री कराकर अधेड़ को अगवा कर हत्या

 | 

नालंदा, बिहारशरीफ 10 मई (हि.स.)।नालंदा जिले में दबंगों ने जबरन जमीन की रजिस्ट्री कराकर अधेड़ को अगवा कर उनकी हत्या कर दी है। जहां मानपुर थाना पुलिस ने रविवार को तेतरावां गांव के खंधा से अधेड़ का शव बरामद किया है। मृतक अस्थावां थाना क्षेत्र के अस्थावां गांव निवासी 45 वर्षीय सोनू राम हैं। मौके से चप्पल, प्लास्टिक की बोतल, आधार कार्ड, कुछ जरूरी कागजात बरामद की गई है। बरामद आधार कार्ड से मृतक की पहचान हुई। अधेड़ पांच दिनों से लापता थे। परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे।

बताया जाता है कि कपड़ा से अधेड़ का गला घोंटा गया है शरीर पर जख्मों के निशान भी पाये गये है।मृतक की पत्नी माधुरी देवी ने बताया कि गांव के दबंग मुकेश यादव ने उनकी 13 कट्ठा जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसके बाद आठ कट्ठा जमीन की जबरन रजिस्ट्री करा ली। दबंग ने 1.62 लाख रुपए प्रति कट्ठा मूल्य देने की बात कही थी। कुल रकम करीब 13 लाख रुपया मांगने पर दबंग कह रहा था कि पांच कट्ठा जमीन और रजिस्ट्री करनी पड़ेगी तब रुपया देंगे और जान मारने की धमकी भी दे रहा था। रुपया के लिए 24 अप्रैल को गांव में पंचायत भी बुलाई गई थी। पंचायत में दबंग द्वारा पति के साथ मारपीट किया गया था इसके बाद पति को अगवा कर उनकी हत्या कर दी गई है।

मानपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना देने पर पईन के समीप से अधेड़ का शव बरामद किया गया है और एफएसएल टीम मौके से साक्ष्यों का नमूना एकत्र कर उसे जांच के लिए ले गई है।घटनास्थल से मृतक का चप्पल, आधार कार्ड, कुछ कागजात, प्लास्टिक की बोतल बरामद की गई है। पूछताछ के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे