home page

आपसी रंजिश में 12 वर्षीय बालक की आंख फोड़ी, परिजन ने लगाया न्याय की गुहार

 | 
आपसी रंजिश में 12 वर्षीय बालक की आंख फोड़ी, परिजन ने लगाया न्याय की गुहार


नालंदा, बिहारशरीफ 19 अप्रैल (हि.स.)।नालंदा जिले केहरनौत थाना क्षेत्र के लोहरा गांव स्थित मुसहरी टोला से एक गांव के ही 12 वर्षीय छात्र सन्नी कुमार की दोनों आंख फोड़ देने का मामला प्रकाश में आया है, जिससे पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है।

इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि सन्नी कुमार स्थानीय गांव स्थित सरकारी विद्यालय में कक्षा 8वीं का छात्र है। उसके पिता श्रावण कुमार तांती मेहनत-मजदूरी कर होटल में काम करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सन्नी दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा है।

परिजनों ने बताया कि करीब 15 दिन पहले सन्नी अपने भाई के साथ खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली सुग्गी देवी के बेटे साहिल को खेल-खेल में आंख में हल्की चोट लग गई थी। इसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी।

आरोप है कि इसका बदला लेने के रंजीश उनके आंख में चल रही थी। जिसमें 19 अप्रैल को सन्नी को अकेला पा कर उसकी भाभी सुग्गी देवी ने अपने पति और अन्य लोगों के साथ मिलकर बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसकी दोनों आंख फोड़ दी। जिसके बाद परिजनों ने घायल सन्नी को तत्काल बिहारशरीफ के मॉडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। पटना के चिकित्सकों ने जबाब दे दिया कि इसका आंख वापस नहीं आयेगा। इसके बाद बच्चे को लेकर परिजन रविवार को दोपहर अपने घर पहुंचे। जहां चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।तद उपरांत थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मुकेश कुमार वर्मा ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों को समझाया। जहां तक एक व्यक्ति को उठाकर फिलहाल पुछताछ के लिए थाना भी ले जाया गया है। वहीं इस घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश है।

स्थानीय लोग ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है आरोपियों की तलाश जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे