home page

हरिपुर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में ढोलबज्जा ने परवाहा को हराया

 | 
हरिपुर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में ढोलबज्जा ने परवाहा को हराया


अररिया 11 अप्रैल(हि.स.)।

फारबिसगंज के हरिपुर पंचायत सरकार भवन मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच ढोलबज्जा और परवाहा के बीच खेला गया,जिसमें ढोलबज्जा ने परवाहा को 26 रनों से हरा दिया।

टॉस जीतकर ढोलबज्जा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ढोलबज्जा ने 148 रन बनाए।परवाहा की टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ढोलबज्जा को महज 12 ओवर में ऑल आउट कर दिया। हालांकि लक्ष्य का पीछा करते हुए परवाहा की टीम 15 ओवर में 122 रन ही बना सकी और ढोलबज्जा ने मुकाबला जीत लिया।मैच की कॉमेंट्री राहुल और नौशाद ने की।

अंपायर की भूमिका में जाहिद और फिरदौस रहे। मैन ऑफ द मैच का खिताब मो. वसीम को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया गया।टूर्नामेंट का उद्घाटन मुखिया परमानंद ऋषि, सरपंच सीताराम पासवान, प्रमुख प्रतिनिधि दीपक पासवान, नवल राही, सुशील शाह, जितेंद्र कुमार, नैय्यर शमसाद, डॉ. नौशाद और परवेज अंसारी, अखिलेश वर्मा अजय रंजन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस आयोजन की सफलता में मो. सोएब, मो. दिलसाद, अमित कुमार, मो. खाजा, राजा, इम्तियाज शेख, साकेत, तबरेज और राहुल,रोहित सहित कई लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मैच का आयोजन हरिपुर क्रिकेट क्लब द्वारा किया जा रहा है, जिसका फाइनल मुकाबला 19 अप्रैल को खेला जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर