home page

गौ ग्रास कार्यक्रम शामिल हुए विद्यालय के भैया और बहनें

 | 
गौ ग्रास कार्यक्रम शामिल हुए विद्यालय के भैया और बहनें


भागलपुर, 11 अप्रैल (हि.स.)। सैनिक स्कूल में गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर के प्राथमिक खंड पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर नरगाकोठी भागलपुर में शनिवार को कक्षा अरुण, उदय एवं प्रभात के भैया और बहनों द्वारा गौ ग्रास कार्यक्रम किया गया।

विद्यालय से भैया और बहनों द्वारा बगल के मोहनपुर गाँव जाकर पहले गाय माता को फूल का माला पहनाकर आरती उतारी गई। इसके पश्चात गाय माता को घर से लाए गए अल्पाहार से रोटी निकालकर खिलाया गया। साथ ही कुछ भैया/बहनों द्वारा हरी घास लाया गया था, जिसे उनके द्वारा खिलाया गया।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य ममता जायसवाल ने समाज के लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि आप लोगों के इस सहयोग से विद्यालय के छोटे छोटे भैया बहन गाय की महत्ता को जान सकेंगे। आगे भी इस प्रकार का सहयोग समाज से मिलता रहे यही अपेक्षा है।

इस अवसर पर ममता जायसवाल, अभिजीत आचार्य, अमर ज्योति, शशि भूषण मिश्र, साक्षी कुमारी, रेणू कुमारी, नेहा कुमारी, अनीता देवी, सुलेखा देवी, मनीष कुमार द्वारा कार्यक्रम में सहयोग किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर