बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना जारी
पटना, 27 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आज सामने आएंगे। 8 सीटों पर हुए मतदान के बाद मंगलवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है।
बिहार विधान परिषद की चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान सम्पन्न हुआ था।
चुनाव में 5.32 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने 150 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद किया है।
पटना की स्नातक सीट पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नीरज कुमार और जन सुराज के डॉ अनुज सिंह के बीच मुकाबला है। जिसपर सभी की नजरें टिकी हैं। अनुज सिंह को मोकामा विधायक अनंत सिंह का समर्थन मिला है। जिसके बाद जनता दल यूनाइटेड ने अनंत सिंह पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित भी कर दिया है ।
पटना के बांकीपुर राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतगणना की व्यवस्था की गई है। वहीं सभी 8 सीटों पर मतगणना का कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही रुझान आने शुरू हो जाएंगे।
मतगणना के लिए केंद्रों के बाहर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। आने जाने वालोंकी जांच कर उन्हें मतगणना केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

