home page

विवेक वैद्य के नकली स्नैक्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में फर्जी ‘पालक पनीर’ जब्त

 | 
विवेक वैद्य के नकली स्नैक्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में फर्जी ‘पालक पनीर’ जब्त


विवेक वैद्य के नकली स्नैक्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में फर्जी ‘पालक पनीर’ जब्त


पूर्णिया, 17 मार्च (हि.स.)।

पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुश्कीबाग स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में नकली स्नैक्स बनाने के अवैध कारोबार का पुलिस ने खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री संचालक विवेक बैद को हिरासत में लिया गया।

जानकारी के अनुसार, अम्बे फूड प्रोडक्ट्स के अधिकृत अधिकारी पंकज श्रीवास्तव को लगातार शिकायत मिल रही थी कि कंपनी के लोकप्रिय ‘पालक पनीर’ प्रोडक्ट की नकल कर बाजार में बेचा जा रहा है। इसके बाद कोलकाता की जीएस आईपीआर सर्विसेज के माध्यम से सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की, जिसमें मोहिनी फूड प्रोडक्ट्स के नाम से चल रहे इस कारखाने से भारी मात्रा में नकली पालक पनीर रोल, पैकेजिंग सामग्री और तैयार माल बरामद किया गया।

पूछताछ में विवेक वैद्य ने बताया कि नकली रोल गुलाबबाग के एक सप्लायर से मंगवाए जाते थे, जिन्हें पैक कर बाजार में बेचा जाता था। यह धंधा कई महीनों से चल रहा था। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। कंपनी ने लोगों से अपील की है कि खाद्य सामग्री खरीदते समय सतर्क रहें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नंदकिशोर सिंह