सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने को लेकर बगहा-1 में कॉप-डी कार्यशाला आयोजित
बगहा, 21 मई (हि.स.)।।प्रखंड सभागार बगहा -1 में कम्युनिटी ऑफ प्रैक्टिस फॉर डिमांड (कॉर-डी) कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत मुखियाओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में सर्वप्रथम कॉप-डी क्या है, इसके उद्देश्य एवं महत्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर सीओपीडी का गठन किस प्रकार किया जायेगा तथा यह किस प्रकार कार्य करेगा, इस विषय पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यशाला में उपस्थित सभी मुखियाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं कार्यक्रम को उपयोगी बताया। इस दौरान मुखिया विनोद कुमार मेवदाने ने कहा कि कार्यक्रम के अंतर्गत उपलब्ध कराए गए सभी टूल्स अत्यंत उपयोगी एवं प्रभावी हैं। उन्होंने आग्रह किया कि इन टूल्स को सभी मुखियाओं को उपलब्ध कराया जाय, ताकि पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक लाभार्थियों को जागरूक किया जा सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी

